यह धर्मनिरपेक्ष जम्मू-कश्मीर का पहला विधानसभा चुनाव है: सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi
यह धर्मनिरपेक्ष जम्मू-कश्मीर का पहला विधानसभा चुनाव है: सुधांशु त्रिवेदी
जम्मू कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश भक्त और देश द्रोही ताकतों के बीचः सुधांशु त्रिवेदी
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बताए कि बीस सीटें और आती तो क्या यासीन मलिक, शब्बीर शाह, आसियां अंद्राबी को जेलों से बाहर निकाल देते

जम्मू, सितंबर 12, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार हो रहे विधानसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक हैं। इस चुनाव में देश भक्त और देश द्रोही ताकते आमने सामने हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के धर्मनिरपेक्ष बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है।

छन्नी स्थित भाजपा के मीडिया वार रूम में पत्रकार वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की विधानसभा ने भारतीय संविधान के 42वें संशोधन को अपनाते हुए यहां पर विधानसभा का कार्यकाल छह साल का किया हुआ था। लेकिन 42वें संशोधन में धर्मनिरपेक्ष शब्द भी था, उसे विधानसभा ने नहीं अपनाया।

मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को धर्मनिरपेक्ष बनाने का काम किया है। यहीं नहीं देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां की विधानसभा का कार्यकाल भी पांच साल कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।

त्रिवेदी ने कहा जम्मू कश्मीर में पहले जब विधानसभा चुनाव होते थे तो पाकिस्तान, आईएसआई के झंडे फहराएं जाते थे। मोदी सरकार के शासन में अब केवल तिरंगा झंडा ही फहरा रहा है।

जम्मू कश्मीर के मुदे पर अंतर्राष्टीय स्तर पर सोवियत संघ ही पहले भारत के साथ खडा नजर आता था। अब चीन को छोड़कर बाकी दुनिया हमारे साथ खडी है।

उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने श्रीनगर में बयान दिया कि हमारी 20 सीटें ओर आती तो भाजपा के लोग जेलों में होते।त्रिवेदी ने कहा जेलों में भेजने का काम सरकार नहीं अदालत करती है। कांग्रेस बताए कि अगर उसकी 20 सीट और रहती तो क्या वह जेलों से यासीन मलिक, आसिया अंद्राबी और शबबीर शाह को रिहा कर देती।

उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के मामले में उसके नेता सुरेश कलमाडी समेत कई नेता जेल गए। लालू यादव, मायावती पर संपत्ति से ज्यादा आय का मामला दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा कांग्रेस के समय के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा हैं कि उन्हें डल झील में घूमने से डर लगता था। उन्होंने कहा मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह से अब देश विरोधियों को डर लगता हैं और उनकी छाती फट जाती है।
कांग्रेस के समय मुस्लिमों की कश्मीर में बड़ी मस्जिद हजरत बल पर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था। अब कश्मीर में शांति और खुशहाली है।

33 सालों के बाद कश्मीर में शियाओं का जुलूस निकला।उन्होंने कहा अमेरिका में राहुल गांधी ऐसे लोगों से मिले जोकि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हैं । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है। उन्होंने अपने पुरखो का भी अपमान करने का काम किया है।

कांग्रेस के समय में ही लोकसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया गया है। त्रिवेदी ने कहा नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 370 को बहाल करने की बात करते है। उनके पिता डा. फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से जम्मू कश्मीर में 1953 से पूर्व की स्थिति को बहाल करवाने की बात करते हैं ।

फारूक अब्दुल्ला को माफी मांगनी चाहिए। इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थी और फारूक अब्दुल्ला मुख्यमंत्री थे तब श्रीनगर में 1983 में भारत और बेस्ट इंडीज की टीमों के मध्य क्रिकेट मैच हुआ था। उस मैच में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थें और भारतीय टीम पर पत्थर फैंकें गए थे;।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के समय देश के खिलाफ़ विष बोने का काम होता रहा है।मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद और अलगााववाद से मुक्त बनाने का काम शुरू किया हुआ है।

उन्होंने कहा हुर्रियत हो या पाकिस्तान मोदी सरकार अब किसी से बात नहीं करती। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के लिए रेड कारपेट बिछाने का काम करती रही; उन्होंने कहा मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में रिफ्यूजी, वाल्मीकि समाज, यहां की बेटियों के साथ न्याय करने का काम किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, मीडिया वार रूम के प्रभारी अरूण गुप्ता, प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया मौजूद रहे।

Spread the love