केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा 12 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

चंडीगढ़, 11 दिसम्बर 2021

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा 12 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद विजेताओं को 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें :-हरियाणा सिविल सचिवालय चतुर्थ श्रेणी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत मंत्रालय द्वारा 8 से 14 दिसंबर 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 10 दिसंबर 2021 तक देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया और अब इसका समापन 12 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकारी प्रतियोगिता के साथ होगा।