विजीलैंस ब्यूरो ने मार्च महीने के दौरान रिश्वख़ोरी के मामलों में शामिल 11 मुलाजिमों को किया काबू

punjab police

चंडीगढ़, 20 अप्रैलः
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत मार्च महीने के दौरान रिश्वतख़ोरी के विभिन्न 10 मामलों में शामिल 11 सरकारी मुलाजिमों को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इनमें तीन पुलिस मुलाजिम और 3 राजस्व कर्मचारियों समेत अन्य अलग-अलग विभागों के पाँच कर्मचारी शामिल हैं।
यह प्रगटावा करते हुये मुख्य डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो ने इस समय के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अन्यों में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए अपनी सख्त कोशिशें की हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में विजीलैंस अधिकारियों ने यह यकीनी बनाया है कि कोई भी संदिग्ध राज्य की अलग-अलग अदालतों से न्यायिक सजा से न बच सके।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने अलग-अलग विशेष अदालतों में 4 विजीलैंस मामलों के चालान पेश किये हैं। इसके इलावा सरकारी मुलाजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार के मामलों की बारीकी से जांच के लिए 15 विजीलैंस जांचे भी दर्ज की गई हैं।
उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि ब्यूरो ने विजीलैंस जांचों के आधार पर 2 विजीलैंस केस भी दर्ज किये हैं और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति इकट्ठी करने के लिए एक अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।