विजीलैंस ने 5,000 रुपए रिश्वत लेता कानूनगो किया काबू

चंडीगढ़, 14 नवंबर:

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सुनाम जि़ला संगरूर में तैनात कानूनगो अवतार सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कानूनगो अवतार सिंह को शिकायतकर्ता सोनी सिंह निवासी गाँव महीलां जि़ला संगरूर की शिकायत पर 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त कानूनगो द्वारा उसकी ज़मीन की हदबंदी रिपोर्ट तैयार करने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से पहले ही उक्त कानूनगो को 5,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर दिए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता की जानकारी को जाँचने के बाद विजीलैंस ने दो गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए उक्त दोषी कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।