
कोच ने कहा गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत छावनी में खेल सुविधाओं का ढांचा बदल सका
चंडीगढ़, 18 नवंबर – हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से आज नई दिल्ली में स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से बेस्ट कोच चुने गए अम्बाला छावनी निवासी जिम्नास्टिक कोच विशालदीप ने वीरवार से उनके शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कोच विशालदीप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कोच विशालदीप ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत अम्बाला की खेल सुविधाओं में अभूतपूर्व तरीके से सुधार हो रहा है जिससे आने वाले समय में खिलाडि़यों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अम्बाला छावनी के पक्की सराय निवासी कोच विशालदीप को यह सम्मान गत दिवस प्रदान किया गया है। भारतीय जिम्नास्टिक के कोच विशालदीप के अनुसार अम्बाला में गृह मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में खेलों का ढांचा अभूतपूर्वक तरीके से बदल रहा है।
और पढ़ें :-दूसरे प्रदेश कर रहे हैं हरियाणा की योजनाओं का अनुसरण – मनोहर लाल
उन्होंने कहा कि खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं यहां खिलाडि़यों को उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि बचपन में वह अम्बाला स्टेडियम में जिम्नास्टिक करते थे, तब खेल सुविधाओं की कमी खलती थी, मगर अब मंत्री विज के नेतृत्व में जिम्नास्टिक हॉल का स्वरूप ही बदल दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम्नास्टिक हॉल तैयार है जहां खिलाडि़यों के लिए जिम से लेकर अंतरराष्ट्रीय मानकों अनुरूप खेल उपकरण मौजूद है।
उन्होंने कहा बेहतर सुविधाएं यहां खिलाडि़यों को उपलब्ध हो रही है जिससे अम्बाला का आने वाला समय सुनहरा होगा। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कोच को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से अम्बाला छावनी वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक, ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल, बैडमिंटन हॉल, योग एवं व्यायामशाला, शूटिंग रेंज एवं अन्य कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने पर खिलाड़ी ग्रास रुट पर ही बेहतर प्रशिक्षण हासिल कर भविष्य के लिए तैयार हो सकेंगे।