पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के 117 उम्मीदवारों की सूची मुकम्मल
भगवंत मान और जरनैल सिंह ने जारी की 12वीं और अंतिम सूची
चंडीगढ़, 21 जनवरी 2022
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 117 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने शेष बचे चार उम्मीदवारों के नामों की 12वीं सूची जारी की है ,जिसके बाद “आप” के उम्मीदवारों की गिनती 117 हो गई है।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान व दिल्ली से विधायक एवं पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने सूची जारी की । जारी की गई सूची के अनुसार पार्टी ने सुजानपुर हल्का से अमीता सिंह मंटो को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह लालपुरा, हल्का दाखा से के.एन.एस. कंग और लहरा से बरिंदर कुमार गोयल को उम्मीदवार बनाया है।