भगवंत मान ने मुख्यमंत्री चन्नी को दी चुनौती, धूरी से लड़ें चुनाव

BHAGWANT MANN
ਮੈਡੀਕਲ ਤੇ ਹੋਰ ਸਿੱਖਿਆ ਮਹਿੰਗੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ’ਚ ਜਾਣ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
चमकौर साहिब रिजर्व सीट, मैं वहां से चुनाव नहीं लड़ सकता, इसलिए चन्नी धूरी आएं और मेरे खिलाफ लड़ें, मैं स्वागत करूंगा – भगवंत मान
मुख्यमंत्री चन्नी ने अरविंद केजरीवाल को चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने की दी थी चुनौती

चंडीगढ़, 22 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार किया और चन्नी को धूरी से अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

और पढ़ें :-गणतंत्र दिवस के नजदीक संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम करते हुये पंजाब पुलिस द्वारा ग्रेनेड लांचर, 3.79 किलो आरडीएक्स बरामद ; एक गिरफ्तार

शनिवार को अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री चन्नी को नहीं पता है कि चमकौर साहिब विधानसभा रिजर्व सीट है। न मैं और न ही हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर मुख्यमंत्री चन्नी को खुद पर और पंजाब के लोगों पर भरोसा है तो वे धूरी आएं और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। मैं उनका स्वागत करूंगा। धूरी की जनता उचित फैसला करेगी।

Spread the love