आम आदमी पार्टी किसानो के साथ शुरू से खड़ी रही है और आगे भी साथ देगी:आप

KULTAR SINGH
ਗੰਨਾ ਉਤਪਾਦਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖ਼ਾ, ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਲੱਡੂ ਖਵਾ ਕੇ ਮਾਰਿਆ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਪਿੱਠ ’ਚ ਛੁਰਾ: ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ

कैप्टन सरकार और शिरोमणि अकाली दल शिरोमणि कमेटी के माध्यम से अपनी राजनीतिक गतिविधियों रखेंगे जारी
राजनीतिक गतिविधियों के लिए सभी पार्टियों को सामान मौके मिलने चाहिए
चुनावी घोषणापत्र को कानूनी मान्यता देना समय की मुख्य मांग
चंडीगढ़,10 सितंबर 2021
संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी द्वारा पंजाब के सभी राजनीतिक दलों को दिए गए आमंत्रण के बाद आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने आज मोर्चा कमेटी के साथ अपने विचार साझा किए। आम आदमी पार्टी के विधायक और किसान विंग के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, विधायक अमन अरोड़ा, विधायक बलजिंदर कौर और बुद्धिजीवी विंग के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेड़ा पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।
इस बैठक में पंजाब के किसानों से मोदी सरकार द्वारा उन पर थोपे गए काले कानूनों पर खुलकर चर्चा की गई और दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन की अगली कार्रवाई पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी ने संयुक्त किसान मोर्चे को आश्वासन दिया कि आम आदमी पाटी पहले भी किसानों के साथ थी वह भविष्य में भी किसानों के साथ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है वह अन्नदाते का साथ देना उनका धर्म है।
आप नेताओं ने कहा कि क्योंकि आम आदमी पार्टी राज्य में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है और पंजाब के लोगों को उनसे बदलाव की उम्मीद है, इसलिए राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वह सरकार के नाम पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर अपनी राजनीतिक गतिविधियों को जारी रखेगी। वहीं शिरोमणि अकाली दल का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा है तथा उसकी आड़ में अकाली दल अपनी राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम दे सकता है और भारतीय जनता पार्टी इस सारे फार्मूले में शामिल न होने की सूरत में प्रचार करने के लिए पूरी तरह आजाद है। ऐसे में केवल आम आदमी पार्टी को इस से अलग रखना तर्कसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रचार के सामान मौके प्रदान किये जाने चाहिये।
चुनावी घोषणापत्र में राजनीतिक पार्टियों द्वारा झूठ बोलकर वोट बटोरने में शामिल होने के मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि आप शुरू चुनावी घोषणापत्र को कानूनी तौर पर मान्यता देने की मांग करती आई है तथा इस पत्र के तहत किए गए वादों को पूरा नहीं करने वाली पार्टियों की मान्याता को रदद कर देना चाहिए।
आप नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से किसानों के साथ है। पार्टी ने कभी भी मोर्चे को कमजोर करने का प्रयास नहीं किया है और भविष्य में भी आप संयुक्त किसान मोर्चा के हर आदेश का पालन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चे की शुरुआत से ही किसानों के साथ खड़े हैं। शहरी चुनावों के दौरान भी आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से वापस न आने का आग्रह करते हुए कम संसाधनों के साथ चुनाव लड़ा था।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन दे रहे हैं। साथ ही वे “आप” की कामों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल भी हो रहे हैं,ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए लोगों की भावनाओं के खिलाफ जाना आसान नहीं होगा।
आप नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो नरेंद्र मोदी को सीधी टक्कर दे सकती है, इसलिए आम आदमी पार्टी नरेंद्र मोदी के खिलाफ और मजबूती के साथ मैदान में उतरना चाहती है।
दिल्ली में मोदी की लाख कोशिशों के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने तीन बार मोदी को धूल चटाई है तथा भविष्य में भी मोदी को हराकर इन काले कानूनों को वापस कराने का दम रखती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे का हर फैसला आम आदमी पार्टी को मंजूर है तथा मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपना योगदान देते रहेंगे।

Spread the love