लुधियाना नगर निगम के काउंसलर समर्थकों समेत ‘आप’ में हुए शामिल

…’आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कराया पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 10 जनवरी

लुधियाना नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। मंगलवार को लुधियाना के वार्ड नंबर-38 के काउंसलर कुलदीप सिंह धनेसर(बिंटा) अपने करीब आधा दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए।

सभी नेताओं को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया।

कुलदीप सिंह धनेसर के साथ उनके साथी धरमिंदर सिंह सरां, मनी राम भगत और इशू टिगरा (यूथ कांग्रेस) समेत कई अन्य लोग भी आप में शामिल हुए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रिंस जोहर (इंचार्ज, वार्ड नंबर 36) और रवि टंडन(प्रधान, वार्ड नंबर 47) भी उपिस्थत थे।

सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मान सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। मान सरकार के काम से पंजाब के लोगों में एक उम्मीद जगी है। विधानसभा की तरह ही नगर निगम चुनावों में भी आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

और पढ़ें :- डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी मंत्री का पद संभाला

Spread the love