मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान

शिमला,15 जून 2021
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां प्रकाश गुप्ता ने इन्नर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद में यह योगदान सहायक सिद्ध होगा।
अध्यक्ष अनिता गुप्ता, सचिव अनिता जैन, संयुक्त सचिव नेहा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रजनी सलवान और मीनू गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Spread the love