कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजभवन में पौष बड़ा का आयोजन हुआ

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

जयपुर, 18  जनवरी 2024
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य संस्कृति के लिए  मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल के निर्देश पर राज भवन में गुरुवार को इसी संदर्भ में पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया।
इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में भगवान शिव की और खाटूश्याम जी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख-सम्पन्नता की कामना की।
इस अवसर पर राजभवन में खाटूश्याम जी के भजनो की प्रस्तुति हुईं जिसमे राजभवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।