कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के तहत मक्का बिजाई के लिए निशुल्क मशीन उपलब्ध करवाएगा:

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

अम्बाला, 12 मई,2021 प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी मेरा पानी-मेरी विरासत अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मक्का की बिजाई करने वाले किसानों को निशुल्क मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। सहायक कृषि अभियन्ता ओ.पी. महिवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सहायक कृषि अभियंता कार्यालय को मक्का बिजाई के लिए मुख्यालय द्वारा मशीने उपलब्ध कारवाई गई है। जिले का कोई भी किसान मक्का बिजाई के लिए कार्यालय से यह मशीन प्राप्त कर सकता है ताकि नीचे गिरते भू.जल स्तर को बचाया जा सके। अंबाला जिला में मक्का बुआई के लिए इस कार्यालय के दो मक्का बिजाई मशीन (मेजी प्लांटर) किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कारवाई जाएगी।
प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा जल सरंक्षण की दिशा में मेरा पानी-मेरी विरासत योजना संचालित की गई है । योजना का उद्देश्य धान की फसल की बजाय कम पानी लागत वाली फ सलों की बुआई के लिए किसानों को प्रेरित करना है। विभाग द्वारा मक्का की खेती करने वाले किसानों को यह मशीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए किसानों को कोई फ ीस जमा नही करनी है। किसान को इस मशीन की मक्का बिजाई हेतू जरूरत है, वह सहायक कृषि अभियंता अम्बाला के कार्यालय से सम्पर्क कर सकता है ।

Spread the love