पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

जयपुर, 23 फरवरी 2024
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्व.जोशी संसदीय परंपराओं और मूल्यों में आस्था रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। सार्वजनिक जीवन में आम जन के विकास के लिए किए उनके कार्य सदा याद किए जाएंगे।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।