मेरा आसमान संस्था द्वारा खरीदी गई 15 मशीनें कोविड मरीजों के उपचार के लिए सौंपी गई सिविल सर्जन को मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा:विधायक असीम गोयल

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

अम्बाला, 18 मई,2021 अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में करीब 7 लाख रूपये की लागत से मेरा आसमान संस्था द्वारा खरीदी गई 15 मशीनें जिनमें सी पैप की 10 व बी पैप की 5 मशीने शामिल हैं, उन्हें कोविड मरीजों के उपचार के लिए सिविल सर्जन को सौंपी। यह मशीने कोविड मरीजों के ईलाज के लिए कारगर सिद्ध होंगी।
श्री गोयल ने इस मौके पर कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप पूरे विश्व में है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण कईं मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। अम्बाला जिले में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा संसाधनों से वंचित न रहे, इसके लिए संस्थाओं के सहयोग से सिविल अस्पताल को समय-समय पर सहायता उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इन मशीनों को यहां पर सौंपने का काम किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा आसमान संस्था की प्रेरणा से अन्य सामाजिक संस्थाएं भी प्रेरणा लेते हुए कोरोना काल में लोगों की मदद करने का काम कर रही हैं।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला का नाम शुरू से ही सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों के लिए आगे रहा है। जब भी कोई विपदा आई है तो समाज के लोगों ने आगे आकर अपना सहयोग देने का काम किया है। संस्थाओं द्वारा जो सहयोग दिया जा रहा है उससे निसंदेह कोरोना मरीजों को ईलाज के लिए काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत मेरा आसमान संस्था के सौजन्य से ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर) का भी कार्य किया जा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति संस्था के कार्यालय से या सचिव रितेश गोयल से सम्पर्क करके आधार कार्ड, डाक्टर के परामर्श की पर्ची या किसी भी व्यक्ति के परिचय से यहां से दो से पांच दिनों के लिए ऑक्सीजन कंसट्रेटर ले सकता है। विधायक ने यह भी बताया कि जरूरतमंद लोगों ने यहां से इस सुविधा का लाभ भी लेना शुरू कर दिया है। विधायक ने यह भी बताया कि इस ऑक्सीजन बैंक सुविधा को निरंतर बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है ताकि ’यादा से ’यादा जरूरतमंद लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें।
विधायक ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निरंतर चिकित्सा की दृष्टि से सभी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं भी इस सहयोग में आगे आकर अपना दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो मशीनें आज यहां उपलब्ध करवाई गई हैं वह कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए बेहद कारगर सिद्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन व उनकी टीम द्वारा जो भी अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए जो भी सहायता या जरूरत उन्हें बताई जायेगी वे उसे पूरा करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह ने विधायक असीम गोयल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में ही और ऐसी गंभीर स्थिति में कोविड मरीजों के ईलाज को लेकर महत्वपूर्ण सामान (मशीनें) विधायक द्वारा अस्पताल के सहयोग के लिए उपलब्ध करवाने के लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के ईलाज के लिए यह मशीने बेहद कारगर सिद्ध होंगी।
इस मौके पर डा0 सुखप्रीत, डा0 पवनीश, डा0 बलविन्द्र कौर, एडवोकेट संदीप सचदेवा, हितेष जैन, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, दिनेश लदाणा, चंद्रमोहन फौजी, रोहित गुप्ता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Spread the love