श्री हितेश बघेल होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

श्री सूरज कुमार साहू मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव पदस्थ

श्री आकाश गुप्ता बने निज सचिव

 रायपुर, 10 जनवरी, 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ओएसडी एवं निज सहायक सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव की नियुक्ति का आदेश आज जारी किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग महानदी मंत्रालय भवन से जारी आदेश के तहत बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर में ही पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री सूरज कुमार साहू को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाया गया है तथा स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल जिला जशपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर कार्यरत श्री आकाश गुप्ता की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में निज सहायक पदस्थ किया गया है।

Spread the love