जिले में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है:

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

हिसार 10 मई,2021 अभी तक वैक्सीन की 1 लाख 86 हजार 738 डोज दी जा चुकी है। सीएमओ डॉक्टर रतना भारती ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 29 अस्पताल कोविन पोर्टल पर पंजीकृत है।
अभी तक 1 लाख 60 हजार 561 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 73 हजार 86, 45 से 60 वर्ष के 62 हजार 283, 12 हजार 920 हैल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 46 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 226 लोगों ने पहली डोज ली है। 26 हजार 177 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले चुके है।
उन्होंने जिलावासियों से आहन किया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवा अपना वैक्सीनेशन करवाएं।

Spread the love