जयपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेष के पूर्व मंत्री श्री महिपाल मदेरणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेष में कहा कि राज्य सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) एवं जल संसाधन मंत्री तथा लम्बे समय तक जोधपुर जिला प्रमुख के रूप में स्व. श्री मदेरणा के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
और पढ़ें : पर्यटन महत्व के कार्य में गुणवत्ता के साथ तैयार किये जाये-स्वायत्त शासन मंत्री
—-