26 मई, बठिंडा 2021
आम आदमी पार्टी ने मंहगाई ओर तेल की कीमतों में की वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को कोसा है। पार्टी ने कहा है कि प्रति दिन यह कीमते केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाईं जा रही हैं, जिस के साथ आम आदमी का जीवन बसर करना कठिन हो गया है। आम आदमी पार्टी के व्यापार विंग के प्रदेश उप प्रधान अनिल ठाकुर, जिला बठिंडा के शहरी प्रधान नील गर्ग ओर जिला बठिंडा के देहाती प्रधान गुरजंट सिंह सिविया ने कहा कि पेट्रोल ओर डीजल की कीमतों में विस्तार कर केंद्र सरकार आम आदमी की लूट कर रही है। जिसके साथ मंहगाई के साथ जूझ रहे लोगों पर हर बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अच्छे दिनों का भ्रम देकर मंहगाई खत्म करने का भ्रम डालकर मोदी सरकार ने लोगों का कचूंमर निकाल दिया है। मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में विस्तार कर इसकी कीमत 95 रुपए प्रति लीटर कर दी है। जिसके साथ देश में आम
आदमी को गुजारा करना कठिन हो गया है। वस्तुओं की कीमते आम लोगों के हितों प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता को पेश करती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश मुशकिल घड़ी में से गुजर रहा है ओर सरकार इसमें लोगों की मदद करने के वजाए उनका गला घोट रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार ने यह कीमते कंट्रोल न की तो देश में हा हा कार मच जाएगी। इस प्रति सोचने ओर लोग समर्थक नीतिया लेकर आने की जरुरत है।