बूथ सशक्तिकरण में मातृ शक्ति की अहम भूमिका : धनखड़

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

— भाजपा महिला मोर्चा को मिला प्रदेश में  50 हजार महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

— गुरुग्राम में  प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों और आगामी  कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

— पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के किए ऐतिहासिक कार्य

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर: 

भाजपा कार्यालय   गुरुकमल  गुरुग्राम  में शनिवार को महिला मोर्चा की प्रदेशभर में चली गतिविधियों और सेवा कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस संबंध में लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों की बुलाई गई बैठक में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आगामी कार्यक्रमों से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों को भी पटल पर रखा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले दो महीनों में महिला मोर्चा से लगभग 50 हजार महिला शक्ति को जोड़ा जाएगा। सुनीता दांगी ने भी यह विश्वास दिलाया कि वे इस लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त कर लेंगी। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष यादव, कार्यालय प्रदेश प्रभारी कीर्ति सिंह, महामंत्री आशा खेदर, अंजलि मिश्रा, भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेशभर में मोर्चा बूथ सशक्तिकरण पर विशेष रूप से काम करें और ऐसा माहौल बनाएं कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में लोकसभा, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने गौरवशाली 9 साल पूर्ण कर लिए हैं। मोदी सरकार ने देश को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाया है। आमजन के लिए अनेक जन उपयोगी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी किया है। देश के लगभग प्रत्येक परिवार को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ताओं को  जनता के बीच पहुंच सीधा संवाद स्थापित करना है और मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं पर चर्चा करनी है। संपर्क से समर्थन का उद्देश्य पूरा करना है। भाजपा महिला मोर्चा को आने वाले चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। घर-घर पहुंचकर महिलाओं से समर्थन मांगना है। ताकि, चुनाव में जीत हासिल की जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के मोदी सरकार की नीतियों के साथ जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों काम किए हैं। महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति का सम्मान किया है। भारत की महिलाओं की अब नीति निर्धारण में भूमिका होगी। जिस दिन मोदी जी प्रधानमंत्री बने, उस दिन 70 करोड़ लोग ऐसे थे जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं था। मोदी जी ने जनधन योजना शुरू की. परिवार की महिला मुखिया के नाम पर करोड़ों खाते खोले गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशकों से अधिक समय तक शासन किया। फिर भी 11 करोड़ घरों में शौचालय नहीं थे। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी। पाइप से पानी नहीं था. सबसे अधिक कष्ट महिलाओं ने उठाया। अब मोदी सरकार ने साढ़े नौ साल में हर घर शौचालय, हर घर नल से जल और उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देकर उनके जीवन को सरल किया है।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन 2024 को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने का काम करेगी और संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में जुटेंगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने का जो लक्ष्य पार्टी ने दिया है उसे पूरा किया जाएगा।