लैपटॉप के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

लैपटॉप के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार
ऊना,20 जून 2021  पहली बार उपमंडल स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप प्रदान करने के लिए सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप जिला ऊना में उप-मंडल स्तर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप प्रदान किए गए हैं।
इस संबंध में जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल से मान्यता प्राप्त पत्रकार कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पहली बार किसी भी सरकार ने उप-मंडल स्तर के पत्रकारों का ध्यान रखा है। पहले जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप दिए गए थे और अब उपमंडल स्तर पर लैपटॉप प्रदान कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपना वादा निभाया है। प्रदेश सरकार कोविड संकट में पत्रकारों की लगातार चिंता भी कर रही है। सभी इसके लिए प्रदेश सरकार के धन्यवादी हैं।
वहीं पंजाब केसरी के पत्रकार राजेश परमार ने भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सरकार की ओर से कोविड किट्स प्रदान की गई और अब लैपटॉप भी मिले हैं। निश्चित रूप से प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों का ध्यान रख रही है।
वहीं ऊना से दैनिक भास्कर के संवाददाता विशाल शांडिल्य ने भी लैपटॉप के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर्स की श्रेणी में डालकर प्राथमिकता के आधार पर कोविड वैक्सीन लगवाई। इसके अतिरिक्त कोविड किट्स भी प्रदान की गई हैं। इन सबके लिए सभी पत्रकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हैं।
Spread the love