शिमला ग्रामीण में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इन होने वाले नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी

BJP state general secretary Trilok Jamwal
BJP state general secretary Trilok Jamwal

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला,4अप्रैल ,2021- भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने शिमला ग्रामीण में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इन होने वाले नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जयराम सरकार के पक्ष में अच्छा वातावरण है, प्रदेश की जनता सरकार की जनकल्याण नीतियों से संतुष्ट है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेताओं को नगर निगम चुनावों में अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है जिसके करण उनके सभी नेतागण तथ्यहीन बयानबाज़ी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने कहा कि चारों नगर निगम पर भाजपा का परचम लहराएगा।
जिस प्रकार से कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणीयां कर रहे है वह कांग्रेस की सोच का स्तर दिखता है, कांग्रेस का आने वाले समय में वर्चस्व खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दल है और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है।