महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढ़ी पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए लुधियाना

ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚੇ ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੋਢੀ
ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚੇ ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੋਢੀ

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कहा : कांग्रेस की जीत निश्चित है और विपक्षी दल हार के लिए रहें तैयार
सम्बोधनी भाषण में महिलाओं में भरा जोश

लुधियाना 11 फरवरी 2022

पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब की महिलाएं पूरे दृढ़ निश्चय से मैदान में हैं।  इसी उत्साह के चलते मार्च में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।  कांग्रेस की जीत निश्चित है और विपक्षी दलों को अपनी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।  ये विचार पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने लुधियाना में एक भव्य सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में पूरे पंजाब का दौरा कर अपने चुनावी अभियान को तेज किया हुआ है । इसी तरह बलवीर रानी सोढ़ी आज मध्य लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर डाबर, उत्तरी लुधियाना से राकेश पांडे और दक्षिण लुधियाना से ईश्वरजोत सिंह चीमा के लिए प्रचार करने लुधियाना पहुंचे।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष सोढ़ी ने आपने ज़बर्दस्त भाषण के साथ  महिलाओं में उत्साह भर दिया और कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।  मैडम सोढ़ी के दमदार भाषण के दौरान महिलाओं का जोश साफ झलकता दिखाई दिया । इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी के साथ  मनीषा कपूर, उपाध्यक्ष लीना टापरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Spread the love