”शहीदों को याद करने का अवसर है अमृत महोत्सव” 

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

– हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में हुआ शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं का आयोजन
– सिरसा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
– प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का बताया पार्टी की असली ताकत
चंडीगढ़, 5 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आगामी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेवार शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं के आयोजन की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ शुक्रवार को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा पहुंचे। श्री धनखड़ ने तीनों कार्यशालाओं में बूथ की मजबूती और संवाद पर अपना फोकस रखा। सिरसा में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों कार्यकर्ताओं की इस तिरंगा यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा दिखाकर ही शुरू किया। सिरसा की तिरंगा यात्रा में बोले धनखड ने कहा कि शहीदों को याद करने का अवसर ही अमृत महोत्सव है और 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर की छत पर तिरंगा लगाए, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
हिसार की शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में धनखड़ ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि विभाजन की विभीषिका देश की बहुत बड़ी त्रासदी थी। 3 लाख 27 हजार लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे, जिनमें 850 लोग हरियाणा के थे। भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव में हमें अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल करने में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 10 लाख घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने की।
इसके बाद धनखड़ फतेहाबाद पहुंचे। यहां आयोजित कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है, बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनाव के बारे भी शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
सिरसा में भी धनखड़ ने शक्ति केन्द्र की अवधारणा, बूथ संरचना, विभाजन विभीषिका, कोरोना टीकाकरण व हर घर तिरंगा पर विस्तार से बताया। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केन्द्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई। कार्यशाला में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने की।
सिरसा में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बाइक रैली को प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा दिखाकर शुरू किया।  बाइक रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि हमें हर घर तिरंगा अभियान को एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए, लेकिन हमें याद रखना होगा कि हमें आजादी किस कीमत पर मिली है। उन्होंने कहा कि देश का बंटावारा हमारी आजादी की सबसे बड़ी कीमत रही। हमें विभाजन की विभीषिका को याद रखना होगा ताकि भविष्य में हम आने वाली इस तरह की किसी भी त्रासदी को टाल सकें।
”कमल गुप्ता ने गिनाये सरकार के आठ साल के काम”
हिसार के गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने शक्ति केन्द्र प्रमुख के कार्यों व बूथ संरचना के बारे विचार रखे, जबकि कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनता में आए बदलाव बारे जानकारी दी। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर ने हर घर तिरंगा बारे व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पंचायती राज चुनाव बारे में बात रखी।
फतेहाबाद में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों के प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ोली, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, जिला प्रभारी जगदीश चौपड़ा ने भी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, प्रदेश सचिव रविन्द्र बलियाला भी उपस्थित रहे। सिरसा जिले में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने अलग-अलग सत्र में बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
Spread the love