ऑक्सीजन की खपत आदि पर नजर रखेंगे अधिकारी
अस्पताल प्रबंधन के साथ करेंगे तालमेल
रोहतक, 12 मई ,2021 जिलाधीश-कम-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुमार ने विभिन्न अस्पतालों में सहायक अधिकारी तथा अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किये है। यह अधिकारी संंबंधित अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत, लाइनलॉस, ऑक्सीजन के सदुपयोग, ऑक्सीजन के संरक्षण, अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस न वसूलने, ऑक्सीजन की वास्तविक मांग, स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन, मरीजों के अभिभावकों के साथ अस्पताल में व्यवहार की निगरानी रखेंगे। यह अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों के खाना खाते समय ऑक्सीजन वैंटस बंद कर दिये जाये ताकि ऑक्सीजन व्यर्थ न जाये। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (एसी/यूटी) आनंद शर्मा इस अभियान के ऑवर ऑल इंचार्ज होंगे तथा सभी कलस्टर इंचार्ज अथवा अधीक्षक अभियन्ताओं द्वारा इस संदर्भ में उन्हें प्रतिदिन रिपोर्ट भेजी जायेगी।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल रोहतक के अधीक्षक अभियन्ता एके यादव (93156-09677) को सिविल अस्पताल, मान अस्पताल, होली हर्ट एवं नोबल हर्ट में अधिकारी नियुक्त किया गया है। एचएसएसआरडीसी के कार्यकारी अभियन्ता जगबीर सिंह काजला (94167-64100) को सिविल अस्पताल एवं मान अस्पताल में सहायक अधिकारी तथा आर्य नगर पुलिस थाना सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस अधिकारी, डॉ. मानव मोडा एवं नगर निगम के एमई पंकज गर्ग को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता संजीव कुमार (72063-75007) को होली हर्ट एवं नोबल हर्ट अस्पतालों में सहायक अधिकारी तथा सेक्टर 14 स्थित पुलिस पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप को पुलिस अधिकारी, डॉ. सुशील जैन व नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता मंजीत दहिया को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत यमुना वाटर सर्विसिज रोहतक सर्कल के अधीक्षक अभियन्ता सुनील हुड्डïा (94161-25125) को कायनोस अस्पताल, एडवांटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ऑस्कर अस्पताल एवं लाइफ केयर अस्पताल में अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियन्ता विनय (98960-24033) को कायनोस अस्पताल एवं एडवांटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सहायक अधिकारी तथा आईएमटी पुलिस थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र को पुलिस अधिकारी, डॉ. एनके मग्गू एवं नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता सुमित नांदल को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार काडा के कार्यकारी अभियन्ता अरूण मुंजाल (98121-11077) को ऑस्कर अस्पताल एवं लाइफ केयर अस्पताल में सहायक अधिकारी तथा पीजीआईएमएस पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजेश को पुलिस अधिकारी, डॉ. केएन गर्ग तथा नगर निगम के एमई जयपाल को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियन्ता राजीव गुप्ता (94160-94242) को सन फ्लैग ग्लोबल, मानसरोवर अस्पताल, ऑक्सीजन अस्पताल एवं पॉजीट्रोन अस्पताल में अधिकारी नियुक्त किया गया है। वाटर सर्विसिज के कार्यकारी अभियन्ता राम निवास (98964-10404) को सन फ्लैग ग्लोबल एवं मानसरोवर अस्पताल में सहायक अधिकारी, सिविल लाइन पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक संजय को पुलिस अधिकारी, डॉ. जेपी अरोड़ा तथा नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता योगराज छिक्कारा को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वाटर सर्विसिज मैकेनिकल डिविजन के कार्यकारी अभियन्ता मनदीप गुलिया (88160-16044) को ऑक्सीजन अस्पताल एवं पॉजीट्रोन अस्पताल में सहायक अधिकारी, अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक जयबीर को पुलिस अधिकारी, डॉ. अजय गर्ग तथा नगर निगम के एमई वीरेंद्र को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।