जयपुर, 27 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के ताला में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। प्रस्ताव के अनुसार, नवीन उप तहसील ताला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल एवं 37 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में कई नए तहसील एवं नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने तथा विभिन्न उप तहसीलों के क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत जयपुर जिले में यह स्वीकृति दी गई है।
—–