हर भारतीय का सपना पूरा करना हमारी सरकार का संकल्प: नायब सैनी

_BJP State President Naib Saini
हर भारतीय का सपना पूरा करना हमारी सरकार का संकल्प: नायब सैनी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

मुलाना विधानसभा के बराड़ा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनने का किया दावा

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अंबाला जिला की मुलाना विधानसभा के बराड़ा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि हर भारतीय का सपना पूरा करना ही भाजपा सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। यहां श्री सैनी ने कांग्रेस को परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने काम के बल पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकता है। ठिठुरती ठंड में पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए नायब सैनी ने कहा कि पन्ना प्रमुख सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

नायब सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश ने जबरदस्त तरक्की की है। भाजपा ने जो वादा किया वह पूरा करके दिखाया।  प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था जिसे पूरा किया।  उन्होंने कहा कि मोदी शासनकाल में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है।

कांग्रेस को परिवारवाद पर घेरते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर परिवारवाद है जिससे वहां आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है, केवल भाजपा में ही कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच सकते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने  कहा कि आजादी के बाद करीब 65 वर्ष से अधिक समय तक देश की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा। कांग्रेस पार्टी ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस सरकार के दौरान युवाओं को पर्ची और खर्ची से नौकरियां मिलती थी। उन्होंने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री बनते ही मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां दी। श्री सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के सुशासन और पारदर्शी शासन व्यवस्था से विपक्षी दल तिलमिलाए हुए हैं और जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं। लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस का सच जान चुकी है और अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब मोदी-मनोहर सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना लागू कर  गरीबों को इलाज की चिंता से मुक्ति दिलाई है। हर घर नल से जल, रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को सरल बनाने का काम मोदी और मनोहर सरकार ने किया है।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों से हरेक गरीब व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूती मिली है। मोदी की गारंटी वाला रथ गांव-गांव में जाकर लोगों को सरकारी की योजनाओं से जोड़ रहे हैं ताकि कोई गरीब व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।
नायब सैनी ने कहा कि आज सुशासन व्यवस्था से देश और प्रदेश के नागरिकों का जीवन सरल हुआ है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार में बिचौलियों का खत्मा हुआ है और ऑनलाईन व्यवस्था से लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। गरीब व जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी हो रही है और प्रदेश में जनता सुशासन महसूस कर रही है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से आह्वान करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहायक की भूमिका अदा करते हुए 2024 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं। इससे पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक राजबीर सिंह बराड़ा ने भी पन्ना प्रमुखों स आह्वान किया कि वे अभी से तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, जिला महामंत्री कृष्ण राणा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, राकेश बंसल, सतीश राणा, जसपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन लोचन शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश पाल नौहणी, सतीश महता आदि मौजूद रहे।