मोहन के उताड़ में जमीन का बार बार मुआवजा लेने का मामला
आप की सरकार बनने के बाद सोढ़ी परिवार से पाई पाई का लेंगे हिसाब – चंद सिंह गिल
सोढ़ी की कैबिनेट से बर्खास्तगी तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
गुरुहरसहाय/ फिरोजपुर, 13 अगस्त 2021
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की फिरोजपुर जिला इकाई ने शुक्रवार को खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के गुरुहरसहाय स्थित पैतृक आवास के बाहर धरना दिया।
आप नेता और कार्यकर्ता राणा सोढ़ी पर मोहन के उताड़ की जमीन को लेकर सोढ़ी परिवार पर बार बार मुआवजा लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप में सरकार से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए आप कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस, राणा सोढ़ी और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राणा सोढ़ी का पुतला भी फूंका।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष चंद सिंह गिल ने कहा कि एक तरफ किसानों को राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत अधिग्रहित अपनी भूमि का उचित मुआवजा पाने के लिए धरना देना पड़ रहा है और दूसरी ओर सत्ता का दुरुपयोग कर राणा सोढी जैसे मंत्री तीसरी बार मुआवजा लेने की फिराक में हैं। गिल ने कहा कि पंजाब के एडवोकेट जनरल ने भी सोढ़ी परिवार की धोखाधड़ी पर अफसोस जताते हुए गलत तरीके से तीसरी बार मुआवजा लेने को गलत ठहराया है।
इस मौके पर मालवा जोन के प्रभारी राजपाल सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्ट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को गुरुहरसराय निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने चार बार विधायक चुना है , लेकिन न तो वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे और न ही उन्होंने हल्के में कोई विकास किया।
इसके विपरीत उन्होंने भ्रष्टाचार की सारी हदें ही पार कर दी, जिसका ताजा उदाहरण जनता के सामने है। इस मौके पर आप लीडरशिप ने यह भी आरोप लगाए कि राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अपने हल्के की भोलीभाल जनता के साथ धोखा किया है तथा लोगों की आवाज को सत्ता की आड़ में दबाया है । उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राणा गुरमीत सिंह सोढी को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त किया गए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।
इस मौके पर चंद सिंह गिल जिला प्रधान, इकबाल सिंह ढिल्लों जिला सचिव, जगीर सिंह हजारा, जिला प्रधान फिरोजपुर, डॉ अमृतपाल सिंह सोढ़ी जिला अध्यक्ष डॉक्टरी विंग, निरवैर सिंह सिंधी, नरिंदर सिंह संधा, फौजी सुभेग सिंह, अतेश शर्मा, बीबी मनप्रीत कौर कोट करोड़, बीबी भूपिंदर कौर पूर्व जिलाध्यक्ष, शमिंदर सिंह खिंडा, हरविंदर सिंह फेरोके, मलकीत सिंह थिंड, हरजिंदर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर फोजा सिंह सहारी, हरप्रीत सिंह मोहरे वाला हल्का गुरूहरसहाय, विनोद सोई हल्का फिरोजपुर शहरी, जागीर सिंह हजारा उपाध्यक्ष एससी विंग, मोड़ा सिंह अंजान हल्का फिरोजपुर ग्रामीण, रजनीश दहिया जिला अध्यक्ष एससी विंग, नरेश कटारिया पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक जीरा, जुगराज सिंह कटोरा जिला उपाध्यक्ष किसान विंग, रणबीर सिंह भुल्लर पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप राणा, सोना सिंह गुरुहरसहाय, सुखराज सिंह गोरा हल्का फिरोजपुर शहरी, हरजिंदर सिंह सिद्धू, राज्य संयुक्त सचिव शमिंदर खिंडा जिला इवेंट इंचार्ज,हरजिंदर सिंह घांगा राज्य संयुक्त सचिव बीसी विंग मलकीत थिंड वरिष्ठ नेता फिरोजपुर एससी विंग जिलाध्यक्ष एडवोकेट रजनीश दहिया, मोडा सिंह हल्का अंजान फिरोजपुर शहरी से डॉ अमृत सोढ़ी नरिंदर संधा पूर्व जिलाध्यक्ष बीबी भूपिंदर कौर, बीबी मनप्रीत कौर, जिलाध्यक्ष महिला विंग मैडम सुशील बट्टी, जिलाध्यक्ष परिवहन विंग सुरिंदर मोहन पप्पा, विनोद सोई, फौजा सिंह सारारी, दीपक शर्मा, हरप्रीत मोहरे वाला, जगसीर संधू, सुखदेव सिंह खालसा सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।