पीयू के आचार्य प्रो. अलंकार को महर्षि वाल्मीकि सम्मान

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

Chandigarh October 23, 2021

पंजाब विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं दयानन्द चेयर के अध्यक्ष, संस्कृतकवि व समीक्षक प्रो. वी. के. अलंकार का चयन हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार के लिए किया गया है। प्रो. अलंकार गत 31 वर्षों से पीयू में संस्कृत शास्त्रों का अध्यापन कर रहे हैं। गत वर्ष 2020 में ही डॉ. अलंकार का एक नया काव्य वाल्मीकिप्रशस्तिकाव्यम् प्रकाशित हुआ था। इनके दो काव्य प्रपंचपञ्चशती तथा भारतीकाव्यम् भी प्रकाशन के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त वेद, व्याकरण, दर्शन तथा पालि साहित्य पर पाँच ग्रन्थ तथा पाँच ही संस्कृत काव्य भी प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पूर्व भी कई राज्य इन्हें संस्कृत साहित्य सम्मान, बाणभट्ट पुरस्कार, वेदव्यास पुरस्कार तथा साहित्यशिरोमणि से अलंकृत कर चुके हैं। प्रो. अलंकार के कई काव्य ग्रन्थों पर कई विश्वविद्यालयों में शोधकार्य हो चुका है तथा गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय में पीएच.डी. शोधकार्य भी हो रहा है। इनका नया काव्य वाल्मीकिप्रशस्तिकाव्यम् कई विश्वविद्यालयों में एम्. ए. कक्षा के पाठ्यक्रम में निर्धारित हैं।