प्रदेशभर में चार हजार शक्ति केंद्रों पर दिखा संसद जैसा नजारा  :धनखड़

Dhankhar
प्रदेशभर में चार हजार शक्ति केंद्रों पर दिखा संसद जैसा नजारा  :धनखड़

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चार हजार स्थानों पर 16 हजार लोगों ने पढ़ा राष्ट्रपति का अभिभाषण और दो लाख से अधिक लोगों ने लिया चर्चा में भाग
राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की सोच और विकास की गति का परिचायक – बोले धनखड़
पहली बार गांव स्तर पर खुलकर हुई देश की सोच और विकास के रोडमैप की चर्चा
बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष औमपप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब सहित मंत्रीगण, सांसद गण, विधायकों  सहित सभी प्रमुख नेता शक्ति केंद्रों पर हुई चर्चा में बने भागीदार

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2023

हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन व एकता का परिचय देते हुए अमृतकाल में रविवार को एक और नया इतिहास रच दिया। प्रदेश भर में रविवार को चार हजार शक्ति केंद्रों पर संसद जैसा माहौल नजर आया। गांव स्तर पर लोग देश की नीति और प्रगति के रोड मैप की खुलकर चर्चा करते देखे गए। मौका था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 98 वें संस्करण सुनने उपरांत प्रदेश भर में चार हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को चार-चार कार्यकर्ताओं द्वारा पढ़ना और चर्चा करने का। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों ने देश की सोच और विकास के रोडमैप की जानकारी को ग्राम स्तर तक पंहुचाया। चार हजार शक्ति केंद्रों पर  16 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में पढ़े गए अभिभाषण को पढ़ा और कार्यकर्ताओं ने इस पर संसद की तर्ज पर विस्तार से चर्चा की।

और पढ़ें – कांग्रेस के पास ना कोई विजन ना ही जनता का दिल जीतने का रीजन : डा.संजय शर्मा

चर्चा में  खेती-किसानी व ग्रामीण विकास पर खुलकर बोले ग्रामीण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ स्वयं बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव न्यौला के बूथ नंबर 166 पर जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी और फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ग्रामीणों के साथ खुलकर चर्चा की। ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में उल्लेखित दुनिया में भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होने , देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सवा दो लाख करोड़ की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने। तीन करोड़ महिला किसानों के बैंक खातों में 54 हजार करोड़ रुपये भेजने। पशुपालकों व  मछुआरों को किसानों की तर्ज पर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने। बाजरे की फसल और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन की नीति। दो वर्षो में 220 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की फ्री डोज देना। आयुष्मान योजना के तहत सभी जरूरतमंदों को फ्री चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने सहित शिक्षा, महिला सुरक्षा, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर विस्तार के साथ रूचिकर चर्चा हुई और ग्रामीणों विशेष युवाओं ने इन विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे और मोदी सरकार की भावी नीतियों की  खुलकर प्रशंसा की।

जागरूकता ही प्रगति का आधार – बोले धनखड़

धनखड़ ने कहा कि संसद से बाहर राष्ट्रपति का अभिभाषण शायद पहली गांव स्तर पर पढ़ा गया। राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की सोच और विकास की गति का परिचायक होता है।  जिसके आधार पर  हमारी सरकार पूरे वर्ष कार्य करती है। देश की सरकार क्या करने जा रही है यह बात गांव स्तर पर भी पता होनी चाहिए। जागरूकता ही व्यक्ति , समाज और देश की प्रगति का आधार है। भाजपा सरकारें कुछ छिपाकर नहीं करती। सभी का साथ, सभी का विकास और सभी विश्वास आज शक्ति केंद्रों पर नजर आया।  हरियाणा भाजपा के इस प्रयास में आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों व शहरी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने रविवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण में इतने बड़े स्तर पर शामिल हुए सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।