चण्डीगढ़, 17 अगस्त, 2021– एच.वी.पी.एन.एल. एवं एच.पी.जी.सी.एल. के स्थापना दिवस पर ज्ञान की रोशनी फैलाने के लिए हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी के दास के प्रस्तावना पर नेशनल बुक ट्रस्ट भारत सरकार ने पुस्तक प्रदर्शनी वाहन बिजली विभाग हरियाणा के समन्वय में अखिल हरियाणा पुस्तक परिक्रमा के लिए उपलब्ध करवाया है। आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित “आज़ादी के रंग प्रकृति के संग” नारे के साथ पुस्तक प्रदर्शनी वाहन पंचकूला के रैड बिशप , शक्ति भवन, ऊर्जा भवन पुलिस मुख्यालय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मुख्यालय में क्रमश: आयोजित प्रदर्शनी में 1 लाख से अधिक कीमत की पुस्तकों की खरीद इस बात का प्रमाण है कि साहित्य की पठनीयता कायम है। इस अवसर पर पीके दास ने कहा कि जन सामान्य को जागृत करने के लिए इस यात्रा का थीम आज़ादी के रंग प्रकृति के संग रखा गया है। पुस्तक प्रदर्शनी वाहन के साथ कलाकारों का जत्था जल की महत्ता, वृक्ष की महत्ता, प्रकृति की महत्ता बताने के लिए रागनी सांग और कलाओं को जन जागरण का मााध्यम बना रहे है। पुस्तक प्रदर्शनी वाहन मंगलवार को देर शाम यमुनानगर के लिए रवाना हुई। बुधवार को यमुनानगर के एम.एल.एन. कालेज और बृहस्पतवार को डी.ए.वी. गर्ल्ज़ कालेज पहुँचेगी। पुन: यह यात्रा 20 अगस्त को अम्बाला के एस.डी.पी.जी. कालेज पहुँचेगी।