आनलाइन शैक्षणिक मुकाबलों की लड़ी के ब्लाक स्तरीय सुंदर लिखाई मुकाबले सफलता पूर्वक पहले संपन्न
पठानकोट, 28 जून 2021 पंजाब सरकार की तरफ से आजादी के 75 सालों को समर्पित समागमों की लड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला के नेतृत्व में करवाए जा रहे आनलाइन शैक्षणिक मुकाबलों की लड़ी के ब्लाक स्तरीय सुंदर लिखाई मुकाबले सफलता पूर्वक पहले संपन्न हो गए हैं। विभाग की तरफ से ब्लाक स्तर के नतीजों की घोषणा कर दी गई हैं। सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार की देख -रेख में चल रहे भाषण मुकाबलों में जिला पठानकोट के सरकारी स्कूलों के सेकंडरी, माध्यमिक और प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
जिला शिक्षा अफसर (सै.शि) जसवंत सिंह, जिला शिक्षा अफसर (ऐली.) बलदेव राज, उप जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी राजेश्वर सलारीया और उप जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री रमेश लाल ठाकुर ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं और उनके अध्यापकों को मुबारकबाद दी।
नतीजों के बारे जानकारी देते मुकाबलों के इंचार्ज लैक्चरर कौशल शर्मा ने बताया कि माध्यमिक वर्ग में बम्याल ब्लाक में से अदिति स.म.स. फरवाल ने पहला स्थान और सूरज सरकारी सी. सै. स्कूल बम्याल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी वर्ग में से चारू सरकारी सी. सै. स्कूल बम्याल ने पहला स्थान और लता देवी स.ह.स. खड़खड़ा ठुठोवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में नरोट जैमल सिंह ब्लाक में से वंशिका स.म.स. जसवां ने पहला स्थान और हरमन स.म.स. सालोवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी वर्ग में से सिया स.ह.स. सहोड़ा कलाँ ने पहला स्थान और विनाकशी स.ह.स. नंगल चौधरीया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में पठानकोट -1 ब्लाक में से भावना रानी स.म.स. सिम्बली गुज्जरा ने पहला स्थान और हर्ष चौधरी स.म.स. दरसोपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से कृतिका सलारीया स.स.स.स घरोटा ने पहला स्थान और समायरा काटल स.ह.स. नोमाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में पठानकोट -2 ब्लाक में से सिमरत कौर स.म.स. जखवड़ जोगिया ने पहला स्थान और पलक स.म.स. जसवाली ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से कशिश शर्मा स.स.स.स धोबड़ा ने पहला स्थान और सादिया स.स.स.स. मलकपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में पठानकोट -3 ब्लाक में से नरिन्दर कुमार स.स.स.स नंगलभूर ने पहला स्थान और मिताली स.स.स.स. घ्याला ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से तनीशा काटल स.स.स.स घ्याला ने पहला स्थान और नन्दिनी कुमारी स.स.स.स. नंगलभूर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में धार -1 ब्लाक में से राजेश पठानिया स.ह.स भटवां ने पहला स्थान और कृषि शर्मा स.म.स बुंगल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से कशिश शर्मा स.स.स.स बधानी ने पहला स्थान और नन्दिनी स.स.स.स. हाड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
माध्यमिक वर्ग में धार -2 ब्लाक में से मानव शर्मा स.स.स.स सुजानपुर ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से सुनैना स.स.स.स फ़िरोज़पुर कलां ने पहला स्थान और शिवानी स.स.स.स सुजानपुर नेे दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जिला कोआरडीनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी, डीएसएम बलविन्दर सैनी, लैक्चरर पवन सैहरिया, ब्रिज राज आदि उपस्थित थे।
फोटो कैपशन:- जानकारी देते हुए मुकाबलों के इंचार्ज लैक्चरर कौशल शर्मा जानकारी देते हुए।